{"_id":"5ab023714f1c1b4d0a8b5cc4","slug":"201521492849-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने संभाला कार्यभार
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वह दोपहर करीब तीन बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से कुछ देर बाद ही वह काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकटमोचन मंदिर गए। दर्शन पूजन कर वह शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने कार्यालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। कमिश्नर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि एंटी भू माफिया सेल को और सशक्त बनाया जाएगा। जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है उन्हें बेदखल किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को समय से पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
मूल रूप से झारखंड के धनबाद के रहने वाले दीपक अग्रवाल 2000 बैच के आईएएस हैं। इसके पूर्व वह सहारनपुर के कमिश्नर थे। महाराजगंज में बतौर डीएम उनकी पहली तैनाती थी। यहां से एक साल दस महीने डीएम रहे। इसके बाद वह सीतापुर, फैजाबाद, मुरादाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के डीएम रहे। कमिश्नर के तौर पर वाराणसी में उनकी दूसरी पारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक किया है। यूएस से उन्होंने मास्टर्स इन पब्लिक मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। सोमवार की शाम कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, अपर आयुक्त प्रशासन ओपी चौबे, डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि शासन ने निवर्तमान कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण का तबादला प्रमुख सचिव आवास, शहरी नियोजन के पद पर किया है।