{"_id":"5a95bdfd4f1c1b641f8b8103","slug":"201519762941-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक सीट के लिए मारामारी, विशेष ट्रेन और बसों का सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक सीट के लिए मारामारी, विशेष ट्रेन और बसों का सहारा
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। होली त्योहार को लेकर जहां एक-एक सीट के लिए मारामारी शुरू हो गई है तो वहीं यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष ट्रेन और रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि घर जल्दी पहुंचने के चलते विमान सेवा पर बढ़े दबाव का असर फ्लाइट के किराए पर देखने को मिल रहा है और उनके किराए भी आसमान छूने लगे हैं।
रेलवे स्टेशन हो या रोडवेज, हर जगह यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने के मिल रही है। जहां कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर नौ तक यात्री खचाखच भरे नजर आ रहे हैं तो वहीं रोडवेज के पूछताछ काउंटर पर भी बसों की लोकेशन जानने के लिए भीड़ देखी जा रही है।
होली विशेष रेलगाड़ी कोटा-पटना के बीच चलाई जाएगी। यह गाड़ी 28 फरवरी को कोटा से तथा गुरुवार, एक मार्च को पटना से चलेगी। कोटा से यह ट्रेन सुबह 9:10 बजे चलेगी और लखनऊसुबह 2:40 बजे तथा वाराणसी सुबह 8:50 बजे पहुंचेगी। वाराणसी से सुबह नौ बजे चलकर पटना दोपहर बाद 12:45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार यही ट्रेन पटना से शाम 6:20 बजे चलकर रात 11:48 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी और दस मिनट बाद लखनऊ रवाना हो जाएगी। यह रात 8:30 बजे कोटा पहुंचेगी। होली के चलते दिल्ली और मुंबई के लिए कई ट्रेनें चलाई गई हैं।
विज्ञापन
इसी प्रकार रोडवेज बसों की सुविध में इजाफा किया गया है। वाराणसी से विभिन्न क्षेत्रों के लिए 50 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली और गाजियाबाद के लिए भी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।