फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मुकदमे में दिए पते पर पुलिस को नहीं मिली गैंगरेप पीड़िता

मुकदमे में दिए पते पर पुलिस को नहीं मिली गैंगरेप पीड़िता

Tue, 13 Feb 2018 03:16 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे में दिए पते पर पुलिस को नहीं मिली गैंगरेप पीड़िता
वाराणसी। शिवदासपुर क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुराचार और जबरन देह व्यापार कराने के मामले में मंडुवाडीह थाने में दर्ज मुकदमे की तफ्तीश सोमवार को भी आगे नहीं बढ़ सकी। दरअसल, पीडिता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए न्यायालय में जो आवेदन दिया था, उसमें लिखे पते पर पुलिस जब पहुंची तो वहां कोई नहीं था। मंडुवाडीह पुलिस का कहना है कि पीड़िता के आने पर ही मेडिकल मुआयना सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा। पीड़िता की खोजबीन जारी है। वहीं, आशंका यह भी जताई जा रही थी कि आरोपियों के भय से पीड़िता अपने बच्चे के साथ फिलहाल किसी अज्ञात स्थान पर चली गई है।
विज्ञापन

जौनपुर जिला निवासी एक युवती के आवेदन पर न्यायालय के आदेश से मंडुवाडीह थाने में बीते शुक्रवार को शिवदासपुर ग्राम प्रधान के पुत्र चंदन गुप्ता सहित पांच के खिलाफ सामूहिक दुराचार और देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद शनिवार से चंदन अपने समर्थकों के साथ धरना देकर देह व्यापार के अड्डे बंद कराने की मांग कर रहा है। सोमवार को भी चंदन और उसके समर्थक धरने पर बैठे। चंदन ने कहा कि शिवदासपुर में संचालित देह व्यापार के अड्डों के खिलाफ उसने थाने से लेकर जिलाधिकारी तक से शिकायत की थी। इन अड्डों को संचालित करने वालों ने उसे साजिशन झूठे मुकदमे में फंसाया है। ग्राम प्रधान चुनाव में हार से खार खाए विरोधी भी इस साजिश में शामिल हैं। जब तक शिवदासपुर से देह व्यापार के अड्डे बंद नहीं करा दिए जाते और यहां पुलिस पिकेट की व्यवस्था नहीं कर दी जाती, उसका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed