{"_id":"5a7b56ab4f1c1b86268b8e30","slug":"201518032555-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती से परीक्षार्थियों के छक्के छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती से परीक्षार्थियों के छक्के छूटे
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपु्र। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में 4526 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सरकार की सख्ती के चलते नकल की खत्म हुईं सभी संभावनाओं के मद्देनजर बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा से किनारा करने लगे हैं। सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। इसमें दो नकलचियों को डायट प्राचार्य के सचल दस्ते ने पकड़ा और उन्हें रस्टीकेट कर दिया गया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती के चलते नकल माफिया के मंसूबे नाकाम होते दिख रहे हैं। शायद यही वजह है कि बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा से दूरी बना ले रहे हैं। बुधवार को परीक्षा के दूसरे दिन सुबह की पाली में दो नकलची पकड़े गए। परीक्षा के दूसरे दिन भी चार सचल दस्तों में से तीन दस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर चक्रमण किया, जबकि एक दस्ता वाहन नहीं उपलब्ध होने के कारण नहीं चल सका। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को सुबह की पाली में 10वीं हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 32934 परीक्षार्थियों में से 4517 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। परीक्षा में 28415 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह की पाली में ही 12वीं संगीत गायन प्रथम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 148 परीक्षार्थियों में से चार ने परीक्षा छोड़ दी। 144 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में ही 12वीं संगीत वादन प्रथम प्रश्नपत्र की भी परीक्षा हुई। पंजीकृत सभी दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डायट प्राचार्य के सचल दस्ते ने सुबह की पाली में नेता श्री राजनारायण इंटर कॉलेज सरबतखानी और गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज बरवा में दस्तक देकर दो नकलचियों को पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। दोनों परीक्षार्थी 10 हिंदी में नकल करते पकड़े गए। दो दिन की परीक्षा में पांच नकलची पकड़े जा चुके हैं। शाम की पाली में 12वीं सामान्य आधारित विषय प्रथम पश्नपत्रन की परीक्षा हुई। इसमे पंजीकृत 248 में से सात ने परीक्षा से किनारा कर लिया। 241 परीक्षा में शामिल हुए। शाम की पाली में कोई भी नकलची न हीं पकड़ा गया।