{"_id":"5a7b56a64f1c1ba5268b8efb","slug":"201518032550-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी जोन पहुंचे गोपीगंज थाने, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी जोन पहुंचे गोपीगंज थाने, हड़कंप
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। एडीजी जोन, वाराणसी पीबी रामाराव शास्त्री ने बुधवार को दोपहर में गोपीगंज कोतवाली पहुंच गए, जिससे पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीजी ने कोतवाली का निरीक्षण कर साफ-सफाई दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि थाने पर आने वाला फरियादी यदि अनपढ़ है तो उसका प्रार्थनापत्र पुलिस के लोग लिखें। इसके अलावा उन्होंने यूपी-100 और एंटी रोमियो के पुलिसकर्मियों को हर समय सतर्क रहने की हिदायत दी।
अपर पुलिस महानिदेशक मिर्जापुर से लौटते समय गोपीगंज थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना परिसर में सीज किए गए वाहनों की भरमार देख ाराजगी जताई। कहा कि जिन वाहनों से मुकदमा खत्म हो गया है और उनका कोई वारिस नहीं है, ऐसे वाहनों को कंडम घोषित कर नीलामी कराएं। उन्होंने भोजनालय और भवनों का भ्रमण किया। साथ ही बैंरकों में साफ-सफाई बेहतर का निर्देश दिया। एडीजी ने कहा कि जो फरियादी अनपढ़ हैं, पुलिस के जवान उनके प्रार्थना पत्र स्वयं लिखें। जन सूचना के आवेदनों पत्र पर कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग की ओर से दी गई पीली पर्ची का भी अवलोकन किया। कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एंटी रोमियो टीम से हॉट स्पॉट के बारे में पूछ, तो कई जवान सही उत्तर नहीं दे सके। अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार से थानों और पुलिसकर्मियों की समस्याओं के बारे में पूछताछ किया। पेट्रोल, डीजल की समस्या बताई गई तो उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सीओ ज्ञानपुर रामकरण, औराई पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाल सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद थे