फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हाथों में डमरू-त्रिशूल, गूंजा हर-हर महादेव

हाथों में डमरू-त्रिशूल, गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
हाथों में डमरू-त्रिशूल, गूंजा हर-हर महादेव
वाराणसी। हाथों में डमरू और त्रिशूल लेकर भक्तों की टोलियां निकलीं तो हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। गणपति रेजीडेंसी सोसाइटी के मंदिर में शिव पंचायतन की प्राणप्रतिष्ठा के लिए सोमवार को निकली भव्य कलशयात्रा में आस्था और उल्लास के हजारों रंग साथ नजर आए। पीली साड़ी में सिर पर कलश लेकर महिलाएं निकलीं तो ढोल-नगाड़ों की धुन पर साथ चल रहे श्रद्धालु मगन होकर नाचते-गाते आगे बढ़े। बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी ने उत्साह से भागीदारी की। मंडुवाडीह बाजार स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में कलश पूजन और शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। नौग्रह पूजन के साथ विश्व कल्याण की कामना से यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित की गईं और जयकारों की गूंज के बीच वातावरण भक्तिभाव से भर उठा।
विज्ञापन

गणपति रेजीडेंसी सोसाइटी के मंदिर प्रांगण से धूमधाम से निकली कलश यात्रा पहले मंडुवाडीह चौराहे पर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। वहां से शीतला माता मंदिर से होते हुए वापस रेजीडेंसी पहुंचकर संपन्न हुई। गौरी-गणेश और कलश पूजन के साथ आरंभ हुई इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बना। सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण तिवारी और उनकी पत्नी विजया तिवारी की अगुवाई में सोसाइटी के महिला और पुरुष हाथों में ध्वजा, त्रिशूल और डमरू लेकर कलश यात्रा में शामिल हुए। पीली साड़ी में महिलाएं सिर पर कलश लेकर आगे बढ़ीं। उनके साथ श्रद्धालुओं का हुजूम ढोल-नगाड़े की थाप पर झूमता-गाता हर-हर महादेव का जयकारा लगाता आगे बढ़ा। रास्ते भर ढोल-नगाड़े और डमरूनाद के बीच हर-हर महादेव के जयघोष गूंजे। जिन रास्तों से कलश यात्रा गुजर रही थी, आसपास के लोग भक्तिपूर्ण माहौल में यात्रा को नमन कर रहे थे। मंडुवाडीह चौराहे पर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में कलश पूजन किया गया। फिर यहां से कलश यात्रा शीतला मंदिर होते हुए सोसाइटी के नवनिर्मित मंदिर के प्रांगण में पहुंची। पंडित मनोज कुमार दूबे के आचार्यत्व में मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में विधिविधान से पूजन-अर्चन आरंभ हुआ। नौ ग्रह पूजन के साथ ही यज्ञ कुंड में आहुतियां दी गईं। शोभायात्रा के दौरान गणपति रेजीडेंसी सोसाइटी के संरक्षक रमेश सिंह, उपाध्यक्ष विनोद पांडेय, सचिव विवेक रस्तोगी, मोहन बंसल, अनिल वर्मा, राकेश जायसवाल, अजय सिन्हा, राम अचल सिंह, अवध नारायण राय, संतोष गुप्ता, निगम नाथ जायसवाल, रेखा जायसवाल, मनीषा गुप्ता, मीना राय, विवेचना वर्मा, मंजू सिन्हा, सुनीता सिंह, प्रो. बीके जायसवाल समेत सोसायटी के सभी लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

जलाधिवास, घृताधिवास और अन्नाधिवास पूजन
अनेन जलाधिवासेन आसां प्रतिमामानाम् सकलदोष निवृति: अर्चाशुद्धि:तेन भगवान परमेश्वर: प्रीयतांनमम...। इस मंत्र के साथ शिव पंचायतन की प्रतिमाओं का मंदिर प्रांगण में जलाधिवास कराया गया। फिर घृताधिवास और अन्नाधिवास संपन्न कराया गया। शाम को भव्य आरती हुई। मंगलवार को पंचांग पूजन के उपरांत मूर्ति का फलाधिवास, पुष्पाधिवास, द्रव्याधिवास और देव स्नापन सहित अन्य अनुष्ठान होंगे। इसके तहत 84 जड़ी बूटियों से प्रतिमा के स्नान के बाद नगर भ्रमण कराया जाएगा। तत्पश्चात प्रतिमा का शय्याधिवास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed