फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मौसम ने पलटी मारी, फिर ठिठुरा जनजीवन

मौसम ने पलटी मारी, फिर ठिठुरा जनजीवन

Fri, 26 Jan 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
मौसम ने पलटी मारी, फिर ठिठुरा जनजीवन
ज्ञानपुर। तीन दिन की राहत के बाद गुरुवार को अचानक फिर ठंड बढ़ गई। सुबह आसमान में घना कोहरा भी छाया रहा। इससे लोग अलाव से चिपके रहे। कोहरा सुबह 10 बजे के बाद छंटा। इसके बाद हल्की धूप हुई। धूप भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दे सकी।
विज्ञापन

जिले का मौसम तीन दिन से गरम हो गया था। दिन में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। दिन में लोग ऊनी कपड़ों से परहेज करने लगे थे। अचानक मौसम गरम होने से किसान चिंतित हो गए थे। उनकों अपनी फसलों की पैदावार प्रभावित होने का भय सताने लगा था। ठंड कम होने से गेहूं की पैदावार प्रभावित हो सकती थी। तीन दिन बाद गुरुवार को अचानक ठंड फिर बढ़ गई। आसमान पर कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं भी चलनी शुरू हो गई। अचानक ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। दिनभर लोग अलाव से चिपके रहे। 10 बजे के बाद हुई धूप भी गलन को कम नहीं कर सकी। अचानक ठंड की वापसी से जहां किसान निहाल हो गए। वहीं आम लोग परेशान हो गए। गुरुवार को दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। बाजारों, नगरों में भीड़ कम देखी गई। जरुरी काम से ही लोग घर बाहर निकले, अन्यथा अलाव से ही चिपके रहे। बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे। तीन दिन पहले तक ठंड के चलते स्कूल बंद थे। ठंड कम होने पर एक पखवारे बाद स्कूल खुले। मगर ठंड फिर बढ़ गई। जिससे बच्चों को कांपते हुए स्कूल जाना पड़ा। अचानक ठंड बढ़ने से सभी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed