{"_id":"5a63ae804f1c1b92268b596f","slug":"201516482176-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से युवा शक्ति को जोड़ने की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से युवा शक्ति को जोड़ने की शुरुआत
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन 2019 के लिए युवा शक्ति का आह्वान किया। प्रथम युवा उद्घोष कार्यक्रम युवाओं को स्वामी विवेकानंद और पीएम नरेंद्र मोदी से जोड़कर उनकी गाथाओं के बारे में चर्चा की। कहा, युवा उद्घोष कार्यक्रम सफल रहा है। यह पहली बार है, जब पार्टी के किसी कार्यक्रम में 20 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद 18 से 35 साल के युवाओं को कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया गया।
युवा उद्घोष कार्यक्रम अब पूरे देश में होंगे। शाह और योगी ने युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की बात कही। बोले, आने वाले समय में युवा शक्ति के जरिए ही विधानसभा-लोकसभा चुनाव जीता जाएगा। कार्यक्रम मेें जुटे युवाओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इन्हीं में कई कार्यकर्ताओं का सोशल मीडिया में इस्तेमाल किया जाएगा। शाह ने युवाओं से नए भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। योगी ने नौकरियों के लिए भर्ती करने की घोषणा कर युवाओं का दिल जीत लिया। यही वजह रही कि पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के कटआउट को कार्यक्रम के बाद अपने साथ ले गए।