{"_id":"5a63a61a4f1c1b91268b5755","slug":"201516480026-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी तादाद में चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी तादाद में चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जंगीगंज बाजार में सप्ताह भर पूर्व मोबाइल की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मदनपुर गांव से एक शातिर चोर और बड़ी संख्या में मोबाइल को बरामद कर लिया। क्राइम ब्रांच के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे के सहारे पुलिस ने खुलासे को अंजाम दिया। पुलिस बूथ के सामने घटना होने से पुलिस चौकी को ही लाइन हाजिर किया गया था।
11 जनवरी की रात जंगीगंज पुलिस बूथ के सामने स्थित एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर चोर हजारों का सामान उठा ले गए। बाजार निवासी दुकानदार जितेंद्र कुमार ने तहरीर में 70 पीस मोबाइल, 30 हजार नगद, रिचार्ज कूपन समेत एक लाख से अधिक की चोरी की बात कही थी। घटना के बाद एसओ सुनील दत्त दूबे ने जांच-पड़ताल के साथ सीसीटीवी फुटेज को ले लिया था। पुलिस बूथ के सामने की घटना होने से एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। जांच के लिए क्राइम ब्रांच टीम को भी लगा दिया। सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों का चेहरा भी आ गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मदनपुर गांव से एक शातिर चोर और चोरी गए मोबाइल को बरामद कर लिया। शातिर चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि एक चोर की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जा रही है।