फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न

नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न

Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नहर टूटने से 20 एकड़ फसल जलमग्न
लालानगर। डीघ विकास खंड के ग्राम पंचायत मरसड़ा के दशाराम पट्टी गांव में नहर का बंधा टूट जाने से लगभग 20 एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। फसल बर्बाद होने से किसानों में क्सषोभ है। किसानों ने जिला प्रशासन से फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान अंबव्ीष तिवारी ने बताया कि नहर मरसड़ा ग्राम पंचायत के दशाराम पट्टी गांव तक ही पहुंच पाई है। नहर के आगे की खुदाई का कार्य नहीं किया जा रहा है। गाव में नहर को बांध दिया गया है। नहर में पानी चालू है। पानी के दबाव के चलते तीन दिन पहले बंधा टूट गया। बंधा टूटने से गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 20 एकड़ फसल पूरी तरह डूबकर बर्बाद हो गई है। किसान शेषमणि दुबे. रामकृष्ण तिवारी, राजधर तिवारी, राजेश तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद तिवारी, शिवशंकर तिवारी, राधेश्याम तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अवध नारायण तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी समेत कई दर्जन किसानों के गेहूं के खेत में पानी भर गया है। पीड़ित किसानों ने कहा कि नहर की खुदाई शुरू कराई जाए। जब तक खुदाई शुरू नहीं होती तब तक नहर को मजबूती से बांधा जाएं। साथ ही नुकासान की फरपाई की जाए। किसानों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed