{"_id":"5a397ae94f1c1bca678c290d","slug":"201513716457-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू खनन में लगे ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू खनन में लगे ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव। ढाब क्षेत्र के रमचंदीपुर में गंगा किनारे हो रहे बालू खनन स्थल पर मंगलवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से गोबरहां, रामपुर निवासी बुद्धन (42) की मौत हो गई। वह खनन स्थल पर ही मजदूरी करता था। घर वालों का आरोप है कि खननकर्ता और स्थानीय पुलिस उन्हें बिना बताए ही बुद्धन का शव घटनास्थल से उठा ले गए। हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने रमचंदीपुर-मोकलपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस से जानना चाह रहे थे कि मजदूर की मौत मौके पर हुई या नहीं। अगर जिंदा है तो कहां भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी जाल्हूपुर कश्यप सिंह ये बताने में आनाकानी करते रहे। बाद में बताया कि मजदूर का शव दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में है। खनन स्थल पर बीते सोमवार को भी एक दुर्घटना हुई थी जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
घटना के बारे में बताया गया कि बुद्धन खनन स्थल पर मजदूरी करने पहुंचा था। सुबह करीब आठ बजे बालू लदे ओवरलोड ट्रक को चालक अचानक बैक करने लगा तभी पीछे काम कर रहा बुद्धन उसकी चपेट में आ गया। लोगों का आरोप है कि घटना को छिपाने के लिए खननकर्ता और पुलिस ने पूरी कोशिश की। ट्रक से बालू उतरवा कर जाल्हूपुर पुलिस चौकी लाया गया। मजदूर के परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं। चौबेपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार राय ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है। पुलिस का कहना है कि बालू खनन की अनुमति ली गई है।