फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शहनवाज हुसैन---CHANDAULI

शहनवाज हुसैन---CHANDAULI

Sun, 17 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
शहनवाज हुसैन---CHANDAULI
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने शनिवार को कहा कि राहुुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी गुजरात में विधानसभा चुनाव की हार का परिचायक है। जब जब वे किसी चुनाव में हारते हैं तो पार्टी में उनका कद बढ़ जाता है। एक्जिट पोल गुजरात में भाजपा को 135 से अधिक सीट मिलता दिखा रहा है लेकिन भाजपा वहां 150 से अधिक सीट जीतेगी।
विज्ञापन

भाजपा नेता बिहार से दिल्ली जाते समय मुगलसराय के एक होटल में वे पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के बाद भाजपा का अगला मिशन कर्नाटक में कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने यूपी वाली गलती दोहराई। उन्होंने गुजरात में भी स्थानीय इकाई को महत्व नहीं दिया। गुजरात में उन्होंने बाहरी नेताओं को जगह दी। यूपी में 27 साल यूपी बेहाल नारे के बाद खाट सभा की और उसके बाद अचानक शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाकर ले आए और फिर अखिलेश से दोस्ती कर यूपी को साथ पसंद है, का नारा दिया। इसका परिणाम यह रहा है कि यूपी वालों ने कांग्रेस को सात सीटें दी। इसी तरह गुजरात में उन्होंने अल्पेश, जिग्नेश और हार्दिक पटेल को वरीयता दी। यहां भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। बताया कि यूपी में विपक्ष में बसपा भी थी लेकिन गुजरात में कांग्रेस मुख्य विपक्षी है। इसी वजह से एक्जिट पोल में उन्हें वोट प्रतिशत अधिक मिलता दिख रहा है। गुजराज और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सीट बढ़ने का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की योजनाओं, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, विष्णुकांत अग्रवाल, महेंद्र पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed