{"_id":"5a04b9774f1c1ba7678ba8a0","slug":"201510259063-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को सलामी, वीर नारियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को सलामी, वीर नारियों का सम्मान
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। 9 गोरखा राइफल्स के गठन के दो सौ साल पूरा होने पर गुरुवार को 39 जीटीसी में दो दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर वार मेमोरियल ग्राउंड में शहीदों को सलामी दी गई। साथ ही, शहीद परिवारों की 18 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को समारोह में थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी शामिल होंगे।
समारोह में जबलपुर से आए सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। वहीं, 32 सदस्यीय श्वेत अश्व दल के सदस्यों ने भी एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। इस दौरान भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवार की 18 वीर नारियों को परेड ग्राउंड में सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट जनरल एमके लहरी की पत्नी कृष्णा लहरी ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समीक्षा अधिकारी लेफ्टीनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट ने परेड की सलामी लेने के बाद समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज 9 गोरखा राइफल्स के गौरवमयी इतिहास और सैनिकों के बलिदान को याद करने का अवसर है। अंत में शहीद स्मारक पर अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। दोपहर में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। संचालन सूबेदार रवि कुमार मिश्र और दुर्गा मल्ल ने किया।