{"_id":"5a00c4194f1c1bdb538bb61f","slug":"201509999641-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिसंबर को होगा दीक्षांत समारोह
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत की तैयारियां विश्वविद्यालय में शुरू हो चुकी है। राजभवन ने 16 दिसंबर को दीक्षांत समाराहे की तिथि को फाइनल किया है। इसके साथ दीक्षांत के मुख्य अतिथि के पद पर भी पश्चिम बंगाल के गवर्नर केशरीनाथ त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगा दी है। विश्वविद्यालय में अंकपत्रों के वितरण का काम तेज हो गया है। राजभवन से तारीख और मुख्य अतिथि का नाम फाइनल होते ही संयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से राजभवन को तीन तिथियां और शिक्षाविदों के नाम भेजे गए थे। इसमें से चयन के बाद राजभवन से तिथि और मुख्य अतिथि के नाम पर सहमति बन गई है। सोमवार को राजभवन से इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय को प्राप्त हुआ है।
कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने बताया कि कमेटी का गठन कर लिया गया है और निमंत्रण पत्र भी भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही दीक्षांत की तैयारियों के लिए संयोजन समिति को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने बताया कि कमेटी का गठन कर लिया गया है और निमंत्रण पत्र भी भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही दीक्षांत की तैयारियों के लिए संयोजन समिति को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन