{"_id":"5a00c4104f1c1b68678b9e62","slug":"201509999632-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष, इशिता और अमन बने सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष, इशिता और अमन बने सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक छात्र
Updated Tue, 07 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन से निर्णायकों को आश्चर्यचकित कर दिया। सोमवार को मलदहिया स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के दौरान वरिष्ठ वर्ग में हरमन एंड संस स्कूल के आशुतोष पांडे जूनियर वर्ग में सनबीम वरुणा की इशिता श्रीवास्तव व गुरुनानक इंटर कॉलेज के अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ वर्ग में दूसरे स्थान पर सनबीम इंग्लिश स्कूल के हिमांशु केसरी व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की आयुषी और तीसरे स्थान पर बंगाली टोला इंटर कॉलेज के सोमेश्वर झा रहे। जूनियर वर्ग में सनबीम सनसिटी की विपाशा भट्टाचार्या को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 100 विद्यालयों के 800 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान बसंत कन्या इंटर कॉलेज की शिवानी सिंह का मिट्टी जांच का प्रोजेक्ट वर्क, महामना मालवीय इंटर कॉलेज के जीरेश श्रीवास्तव का एनर्जी प्रोजेक्ट, सनबीम सनसिटी की विपाशा भट्टाचार्य का ग्रीन बिल्डिंग प्रोजेक्ट बेहद आकर्षक व सराहनीय रहा। प्रतियोगिता का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रखा गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि देश की कुरीतियों को विज्ञान के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने की। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. निशा यादव एवं डॉ. जीपी राय ने किया। संचालन मोनिका जायसवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दुर्गेश नंदिनी ने किया। इस दौरान वैजंती देवी, पुष्प रंजन अग्रवाल, अशोक सिंह, निरुपमा, सुधा शर्मा, सुनीता, प्रियंका, कनीज फातिमा, रजनी द्विवेदी, शकुंतला, गीता, शशि, सुमन, प्रतिमा, विनिता आदि मौजूद रहीं। निर्णायक मंडल में बीएचयू के डा. आनंद पाल राय, आदिल, विशाल त्रिपाठी, मानसी बख्शी, रमाकांत दूबे, विष्णु मुरारी थे।