{"_id":"59ff7b124f1c1bee688b9719","slug":"201509915410-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कॉलेज पर ट्रस्ट की जमीन हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कॉलेज पर ट्रस्ट की जमीन हड़पने का आरोप
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उदय प्रताप शिक्षा समिति द्वारा गंगेश्वर महादेव ट्रस्ट समिति की संपत्ति को गैर कानूनी ढंग से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उदय प्रताप महाविद्यालय ने जमीन पर साइकिल स्टैंड बनाकर कब्जा जमा लिया है। ये आरोप समिति के सेवईत निगमेंद्र सिसोदिया ने रविवार को पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान लगाए।
उन्होंने कहा कि पिछले 40 साल से उदय प्रताप शिक्षा समिति व प्राचार्य हमारे स्वामित्व वाली संपत्ति को लेकर हमें प्रताड़ित करते रहे हैं। एक पूर्व प्राचार्य ने तो गंगेश्वर महादेव ट्रस्ट के एक भू भाग का फर्जी दस्तावेज भी बना लिया है। उदय प्रताप शिक्षा समिति के गठन और पंजीकरण पर संबंधित शिक्षा विभाग, रजिस्ट्रार विभाग और काशी विद्यापीठ ने प्रश्नचिह्न लगाते हुए गैरकानूनी समिति करार दिया है। अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए हमारी तरफ से बनवाई जा रही दीवार भी यूपी कॉलेज के प्राचार्य और पुलिस ने रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा हटवाने के लिए हम जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से भी न्याय की मांग की है।
इस बाबत यूपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह का कहना है कि इस मामले में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। हमारे पक्ष के वकील से परामर्श लेने के बाद ही कोई बयान जारी किया जाएगा।