फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दैवीय आभा से दमका गंगा तट

दैवीय आभा से दमका गंगा तट

Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
दैवीय आभा से दमका गंगा तट
वाराणसी। मानो तारे जमीं पर उतर आए हों। उत्तरवाहिनी गंगा का किनारा दीपमालाओं की लड़ियों से तारामंडल सा निखर उठा। कहीं दीपों की अवलियां (पंक्तियां) तो कहीं संदेशपरक अल्पनाएं दीपों की लौ में साकार हुईं। गंगा की मचलती लहरों पर लतरों, ध्वजा-पताकाओं और गेंदा, गुलाब के फूलों से सजे नावों-बजड़ों के झुंड इतराए तो पूर्णिमा का चांद भी हिचकोले खाता रहा। शनिवार की शाम काशी में मनाए गए दीपोत्सव का नजारा ऐसा ही रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद ही दीपोत्सव देखने के लिए घर-घर से बच्चों, महिलाओं के साथ लोग गंगा तट की ओर चल पड़े। शाम चार बजे तक दशाश्वमेध मार्ग पैक हो गया। दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट की सीढ़ियां किसी छविगृह की बालकनी की तरह आस्थावानों से खचाखच भर गईं। उसी जन सैलाब के बीच घाट-घाट पर महिलाएं दीप सजाने उतरने लगीं। बच्चे, महिलाएं और युवा दीपों की पंक्तियां सजाने लगे।
विज्ञापन

शाम 5:30 बजे से घाटों पर कहीं स्वास्तिक तो कहीं ऊं नम: शिवाय तो कहीं स्वच्छ भारत अभियान के स्लोगन दीपों की अल्पनाओं में प्रज्ज्वलित होने लगे। दशाश्वमेध घाट पर इंडिया गेट की रिप्लिका के समक्ष अमर जवान ज्योति जलाई गई। शहीदों की याद में मास पर्यंत जलाए गए आकाशदीपों का समापन 39 जीटीसी के जवानों ने शौर्य धुन बजाकर किया। ब्रिगेडियर एसए रहमान की ओर से पुष्परीथ अर्पित करने के बाद पं. चंद्रमौलि उपाध्याय के आचार्यत्व में गंगा का सविधि पूजन हुआ और फिर 21 बटुकों और 42 देव कन्याओं ने मिलकर महाआरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने दीप महोत्सव को सबसे यादगार क्षण बताया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने उन्हें अंगवस्त्रम से नवाजा। इस मौके पर एयर कमॉडोर धार सिंह, सीआरपीएफ के कमांडेंट उदय प्रताप सिंह समेत कई आला अधिकारी उपस्थित थे। रामजनम यादव योगी के शंखनाद से गंगा का किनारा गूंजता रहा तो डमरूनाद भी तम-मन प्रफुल्लित कर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed