फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जनरल सर्जरी विभाग में नहीं बढ़ेंगी सीट

जनरल सर्जरी विभाग में नहीं बढ़ेंगी सीट

Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जनरल सर्जरी विभाग में नहीं बढ़ेंगी सीट
वाराणसी। बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग में सीट वृद्धि का प्रस्ताव फिलहाल लटक गया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम की ओर से जून माह में ही इसकी रिपोर्ट दी गई थी, उस पर सितंबर में हुई बैठक में निर्णय नहीं हो सका। सीट वृद्धि के लिए जरूरी संसाधनों और मानकों का न होना मुख्य कारण बताया गया है। संस्थान के निदेशक प्रो. वीके शुक्ला भी इसी विभाग के प्रोफेसर है।
विज्ञापन

संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग में एमएस (जनरल सर्जरी) की सीट 14 से 16 की जानी है। इसके लिए भेजे गए प्रस्ताव पर नियमानुसार एमसीआई ने जांच शुरू कराई। इसके लिए गठित टीम ने विश्वविद्यालय आकर संसाधनों का मूल्यांकन किया और रिपोर्ट 28 जून, 2017 को एमसीआई को सौंपी थी। इसके बाद सात सितंबर को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक में मूल्यांकन रिपोर्ट पर चर्चा के बाद फिलहाल सीट वृद्धि न करने की रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाने के साथ ही प्रो. शुक्ला, प्रो. आनंद कुमार और डॉ. विवेक श्रीवास्तव के मूल्यांकन के समय मौजूद न रहने, मानक के अनुसार ऑपरेशन की सुविधाएं न होने, विभागीय पुस्तकालय में 2014 के बाद से रजिस्टर का अपडेट न होने समेत 12 बिंदुओं का जिक्र किया गया है। टीम ने इन खामियों का सुधारने के लिए संस्थान को चार सप्ताह का समय दिया था। खामियां दुरुस्त न होने तक दो अतिरिक्त सीटों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो अभी तक एमसीआई की ओर से इस बारे में नया निर्देश या फैसला नहीं आया है। इस बारे में प्रो. शुक्ला का पक्ष जानने के लिए कई बार फोन किया गया लेकिन उनकी ओर से फोन नहीं उठाया गया। रात करीब ग्यारह बजे उनको इस बारे में मेसेज भी भेजा गया लेकिन उनकी ओर से इसका भी जवाब नहीं दिया गया। इस बीच पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि एमसीआई के फैसले के बारे में अनभिज्ञता जताई और कहा कि कि मूल्यांकन के बाद जिन कमियों को बताया जाता है, सुधार के लिए उनका पालन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed