फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मजिस्ट्रेट को सौंपी बीएचयू में लाठीचार्ज की सीडी

मजिस्ट्रेट को सौंपी बीएचयू में लाठीचार्ज की सीडी

Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट को सौंपी बीएचयू में लाठीचार्ज की सीडी
वाराणसी। बीएचयू में 23 सितंबर को छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच में तेजी आ गई है। मंगलवार को जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय बीएचयू पहुंचे। एलडी गेस्टहाउस में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक वार्डेन समेत 31 छात्र-छात्राओं ने घटना के संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। साथ ही, लाठीचार्ज की सीडी भी उन्हें सौंपी। छात्र-छात्राओं ने अपने बयान में हालात बिगड़ने के लिए विश्वविद्यालय और पुलिस-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

छात्राओं का कहना था कि वह अपनी सुरक्षा की मांग पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही थीं। उनकी बात सुनने के बजाए उन पर लाठीचार्ज किया गया। त्रिवेणी हॉस्टल के बाहर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों और सिंह द्वार पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्राएं चाहती थीं कि कुलपति आकर उनकी बात सुनें और उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने का ठोस आश्वासन दें लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। जो सीसीटीवी कैमरे अब लगवाए जा रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की कवायद की जा रही है, छात्राएं इसकी ही मांग कर रही थीं। छात्र-छात्राओं ने जल्द ही एक अन्य सीडी भी देने को कहा। अगले दो दिनों तक कोई भी व्यक्ति एडीएम प्रशासन के न्यायालय में बयान दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed