{"_id":"594011114f1c1b26098b45b5","slug":"201497370897-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्यों ने डीएम को दी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सदस्यों ने डीएम को दी नोटिस
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख राजमती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 52 सदस्यों में से 40 सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। फिर जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दी। डीएम ने सभी को जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां भेज दिया। डीपीआरओ ने सभी का हस्ताक्षर कराया और अग्रिम कार्रवाई का आश्वासन दिया।
छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बभनी ब्लॉक क्षेत्र मेें कुल 52 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। यहां ब्लॉक प्रमुख की सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित थी। प्रमुख के चुनाव में राजमती देवी विजयी हुई थीं। अब 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को सदस्य शांति देवी, लखपतिया, मनिता देवी, रामेश्वर, रामा देवी, मोहम्मद हकीम, गुड्डी देवी, रामेश्वर, बुधराम, अगरशाह, कुंज बिहारी, उर्मिला देवी, लीलावती, दशमतिया, अंजनी कुमार, पार्वती देवी, सुनीता समेत 40 सदस्य कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इन सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। फिर डीएम से मिलकर प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दी। डीएम ने उन्हें डीपीआरओ कार्यालय भेज दिया। डीपीआरओ कार्यालय में सभी सदस्यों का हस्ताक्षर प्रमाणित कराया गया। सदस्यों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख राजमती अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता बरतते हुए अपने दायित्व का कार्य अपने पुत्र से करा रही हैं। वे स्वयं जन समस्याओं को नहीं सुनतीं। उनका सभी कार्य उनके पुत्र ही करते हैं। प्रमुख सिर्फ कागजों पर हस्ताक्षर करती हैं। सदस्यों के कर्तव्यों के बारे में कहे जाने पर वे साफ तौर पर इंकार कर देती हैं। सदस्यों ने प्रमुख पर कई आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ नियमानुसार अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर नोटिस दी है।
विज्ञापन