फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   20 new scientists will be recruited from IIT BHU will do research with Smart Lab and DRDO

Varanasi News : आईआईटी बीएचयू से होगी 20 नए वैज्ञानिकों की भर्ती, स्मार्ट लैब और डीआरडीओ के साथ करेंगे रिसर्च

Sun, 23 Feb 2025 04:06 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 23 Feb 2025 04:06 AM IST
सार

आईआईटी बीएचयू से खबर है। यहां बीस नए युवा वैज्ञानिकों की भर्ती की जाने वाली है जो नदी स्मार्ट लैब और डीआरडीओ के साथ मिलकर रिसर्च करेंगे। बता दें कि साइंस स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को हाईटेक लैब और वैज्ञानिकों के साथ में काम करने का बेहतर मौका मिलने वाला है। अलग-अलग विभागों में चल रहे प्रोजेक्ट में आवेदन करने की डेडलाइन भी तय कर दी गई है और वेतन 80 हजार तक दिया जाना है।

विज्ञापन
20 new scientists will be recruited from IIT BHU will do research with Smart Lab and DRDO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी बीएचयू में अगले दो महीने में 20 से ज्यादा युवा वैज्ञानिकों की भर्तियां होंगी। ये युवा वैज्ञानिक स्मार्ट रिवर लैब, वरुणा नदी पुनरुद्धार, आईसीएमआर, डीआरडीओ और लॉन्ग रेंज कम्युनिकेशन के क्षेत्र में काम करेंगे। अलग-अलग विभागों में आवेदन करने की अंतिम तिथि भी तय कर दी गई है।

विज्ञापन


साइंस स्ट्रीम वाले छात्र-छात्राओं के लिए आईआईटी बीएचयू के हाईटेक लैब और वैज्ञानिकों के साथ में काम करने का ये बेहतर मौका है। बीटेक, एमटेक, बीएससी, एमएससी और पीएचडी योग्यता तय की गई है। वेतन 80 हजार रुपये तक होगा। सबसे ज्यादा 11 भर्तियां सिविल इंजीनियरिंग विभाग में क्लीन रिवर्स के लिए स्मार्ट लैब में होंगी।
विज्ञापन


यहां जल संसाधन प्रबंधन को लेकर ग्राउंड डाटा जुटाने के साथ रिसर्च किया जाएगा। 80 हजार के वेतन पर एक सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर, 70 हजार पर चार यंग प्रोफेशनल, 67 हजार पर रिसर्च एसोसिएट, 37 हजार में दो जूनियर रिसर्च फेलो और 20-20 हजार रुपये पर प्रोजेक्ट असिस्टेंट की भर्तियां होंगी। आवेदन की अंतिम तिथि पांच मार्च तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाई पावर माइक्रोवेव पर काम करेंगे तीन रिसर्चर
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डीआरडीओ के लिए सीनियर रिसर्च फेलो के तीन और प्रोजेक्ट एसोसिएट पोस्ट पर भर्तियां होंगी। इसमें हाई पॉवर माइक्रोवेव पर काम करने वाले शोधार्थियों की भर्ती होगी। सीनियर रिसर्च फेलो का वेतन 67 हजार और प्रोजेक्ट एसोसिएट का वेतन 50 हजार रुपये होगा।

अप्लाई करने की डेडलाइन 8 मार्च है।आईसीएमआर प्रोजेक्ट के तहत एक प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट की नियुक्ति होगी। बायो मेडिकल इंजीनियरिंग विभाग में न्यूरो बीमारी के समाधान में रिसर्च के लिए पीएचडी कर चुके अभ्यर्थी की भर्ती होगी। इसमें 67 हजार रुपये वेतन रखा गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी है।


लॉन्ग रेंज कम्युनिकेशन पर होगा रिसर्च
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में लॉन्ग रेंज कम्युनिकेशन पर रिसर्च करने के लिए एक प्रोजेक्ट एसोसिएट की नियुक्ति की जाएगी। सैलरी 48 हजार रुपये होगी। 5 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में वरुणा नदी बेसिन में रिचार्ज साइट हाइड्रोलॉजिकल मॉडल पर रिसर्च करने के लिए 37 हजार रुपये पर एक जेआरएफ की भर्ती होगी।


इसकी अंतिम तिथि छह मार्च है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एक जूनियर रिसर्च फेलाे को रखा जाएगा। वहीं, सिविल इंजीनियरिंग विभाग में 67 हजार पर रिसर्च एसोसिएट पद पर वैज्ञानिक की नियुक्ति होगी। इन दोनों पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 11 मार्च है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed