फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में युवा वैज्ञानिक बनाएंगे साफ्टवेयर का मॉडल

बीएचयू में युवा वैज्ञानिक बनाएंगे साफ्टवेयर का मॉडल

Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में युवा वैज्ञानिक बनाएंगे साफ्टवेयर का मॉडल
वाराणसी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय ‘स्मार्ट इंडिया हैकॉथान-2019-साफ्टवेयर एडिशन’ में युवा वैज्ञानिकों की ओर से इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिकिंग, रियल टाइम एक्सीडेंट इनफार्मेशन सिस्टम सहित कई विषयों पर साफ्टवेयर का मॉडल तैयार किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न जगहों से 32 टीमों के 192 प्रतिभागी शामिल होंगे। शुक्रवार को हैकथॉन की संयोजक प्रो. कविता शाह, सह समन्वयक प्रो. बीसी कॉपरी, डॉ. मनीष अरोरा ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम का उदघाटन होगा।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि सेंट्रल डिस्कवरी सेंटर में दो मार्च को सुबह साढ़े सात बजे से रविवार तीन मार्च (36 घंटे) तक लगातार युवा वैज्ञानिक कंप्यूटर, लैपटॉप पर काम करते रहेंगे। देश के 42 शहरों में एक साथ होने वाले कार्यक्रम के तहत बीएचयू में गुजरात, नागपुर, उड़ीसा, नई दिल्ली, राजस्थान, मुम्बई, जबलपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, झांसी आदि जगहों से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। बताया कि विजेताओं को तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें पहली श्रेणी में एक लाख, दूसरी में 75 हजार, तीसरी श्रेणी में 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। युवा वैज्ञानिकों द्वारा इस दौरान स्मार्ट कम्युनिकेशन, क्लीन वाटर, रिनेबल एनर्जी, जल जनित बीमारियों के साथ ही अन्य समस्याओं के निवारण के लिए साफ्टवेयर बनाया जाएगा। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रात दस बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से युवा वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे। बीएचयू में होने वाले समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि एआईसीटी के चेयरमैन अनिल सहस्त्रबुद्धे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed