{"_id":"5b75dcf642c7922faa7d01c5","slug":"191534450934-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के बीच युवकों के डांस करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के बीच युवकों के डांस करने पर मारपीट
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। थाना क्षेत्र के बहुता चकडाही गांव में बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे माहौल उस समय बिगड़ गया, जब कांवर यात्रा में शामिल महिलाओं के बीच चार युवक कूद कर डांस करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गांवों के ग्रामीण लामबंद होकर आमने-सामने आ गए। खबर मिलते ही यूपी 100 पुलिस, एसओ सुरियावां मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर विवाद शांत कराया और बिना अनुमति के डीजे बजाने पर डीजे संचालक को हिरासत में ले लिया।
बहुता चकडाही गांव से करीब 40 युवक जलाभिषेक के लिए सुरियावां स्टेशन जा रहे थे। वहां से वह बैजनाथ धाम के लिए रवाना होते। इसके लिए एक डीजे को बुलाया गया था। गांव के शिव मंदिर पर करीब 200 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे एकत्र होकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। उसी दौरान कुछ युवक महिलाओं के बीच डांस करने के लिए पहुंच गए। महिलाओं का डांस करते हुए फोटो खींचने लगे। यह बात मौजूद लोगों को अच्छी नहीं लगी और विरोध जताया, जिस पर मनबढ़ युवक मारपीट पर आमादा हो गए। माहौल इतना गर्म हो गया कि दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। हाथापाई होने लगी। इसी बीच किसी कांवरिया ने यूपी 100 पर फोन कर दिया। मामला कांवरियों से जुड़ा होने के चलते सुरियावां एसओ अजय कुमार सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर विवाद शांत कराया। बिना अनुमति के डीजे बजाने पर संचालक और डीजे को हिरासत में ले लिया। पूर्व प्रधान काशीनाथ पाल ने भी लोगों को समझा बुझाकर अपने-अपने घर भेजा। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि दो गांव का विवाद था, जिसे समझा बुझाकर शांत कराया गया।