{"_id":"5b71f1d142c79275c32477e1","slug":"191534194129-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदौलिया चौराहा पर अधिकारी रहे सुस्त, श्रद्धालु परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदौलिया चौराहा पर अधिकारी रहे सुस्त, श्रद्धालु परेशान
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को गोदौलिया चौराहा पर तैनात एडिशनल एसपी, डीएसपी और दरोगा-सिपाही की लचर कार्यशैली का खामियाजा श्रद्धालुओं को उठाना पड़ा। अव्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं की कतार लक्सा थाना पार कर गुरुबाग तिराहा तक पहुंच गई थी। इसे देख एसपी सिटी और एसएसपी ऑन माइक होकर मातहतों को फटकारते रहे। बीच-बीच में फटकार सुनकर कुछ पुलिस कर्मी सक्रिय होते तो कतार तेजी से आगे बढ़ती, फिर सुस्त हो जा रहे थे। इस बीच सुकून वाली बात यह रही कि श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार का मामला कहीं सामने नहीं आया।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तीसरे सोमवार को भी मोहनसराय से मिर्जामुराद और गोदौलिया क्षेत्र में दो ड्रोन कैमरे आसमान में निरंतर निगहबानी करते रहे। इस बीच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के कमांडो के साथ एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने दशाश्वमेध घाट से लेकर मैदागिन चौराहा तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, मातहतों को ताकीद करते रहे कि श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत सुनने में न आएं।