फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 09 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल
फरिहां। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम अनियंत्रित पिकअप और आटोरिक्शा की आमने-सामने हुई टक्कर में आटो में बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनका इलाज चल रहा। मृत गोविंद (35) पुत्र नंदलाल निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार का निवासी था। वह किसी काम से रानी की सराय गया हुआ था। वहां से आटोरिक्शा में बैठकर लौट रहा था। ईश्वरपुर गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने आटो में टक्कर मार दी। जिससे आटो पलट गया और आटो में सवार गोविंद सहित अन्य पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गोविंद की मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा। देर शाम तक घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed