{"_id":"5afb4e914f1c1bdb408b5a2e","slug":"191526419089-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई हाथ हिला रहा था, कोई मांग रहा था पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई हाथ हिला रहा था, कोई मांग रहा था पानी
Updated Wed, 16 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीम गिरने के बाद दुर्घटनास्थल पर मंजर यह था कि दबे-फंसे वाहनों से केवल चीखें सुनाई दे रही थीं। फंसे लोगों में से कोई हाथ हिला रहा था तो कोई पानी मांग रहा था। किसी गाड़ी में फंसे बच्चे की रोने की आवाज से भी कई लोग दर्द में नजर आए। कहीं-कहीं तो केवल तड़प भर महसूस हो रही थी। वाहनों के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और वाहनों तक पहुंचने की जगह न होने के चलते आम लोग चाहकर भी उनकी मदद नही कर पा रहे थे।
जीवन की उम्मीद में एक स्विफ्ट कार में फंसी महिला हाथ हिला रही थी पर उस तक पहुंचे पर भी उसे निकालना संभव नहीं था। लोग बार-बार उन्हें निकालने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। इसी तरह एक और व्यक्ति भीवाहन में फंसा बचाव के लिए चिल्ला रहा था। कुछ देर बाद पानी मांगने लगा। लोगों ने उसे पानी पिलाया। मौके पर मौजूद विमल ने बताया कि लोग कांप रहे थे। मंजर देखकर कई महिलाएं तो रोने लगीं।
उधर, दुर्घटनास्थल के आसपास की कॉलोनियों में कई घरों में भोजन नही बना। जहां खाना बना, वहां लोगों के गले निवाला नही उतरा। दर्द में भूख दबकर रह गई। देर रात तक केवल घटना को लेकर चर्चा होती रही। लोगों को रात में नींद भी बड़ी मुश्किल से आई।