फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाबा संकटमोचन ने बचाई मेरी और बेटी की जान

बाबा संकटमोचन ने बचाई मेरी और बेटी की जान

Wed, 16 May 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
बाबा संकटमोचन ने बचाई मेरी और बेटी की जान
वाराणसी। मेरी और मेरी बेटी की जान बाबा संकटमोचन ने बचा ली। मंगलवार शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे बरेली में तैनात कारागार प्रशासन के अधिकारी विजय राय ने ‘अमर उजाला’ को फोन कर आपबीती सुनाई। कहा, अगर उनकी कार को महानगर बस ने ओवरटेक न किया होता तो बीम सीधे उनकी कार पर गिरती और वह और उनकी बेटी बच नहीं पाती।
विज्ञापन

राय ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से बेटी के साथ कार से वापस लौट रहे थे। हादसे के चंद सेकेंड पहले उनकी कार को महानगर बस के ड्राइवर ने ओवरटेक किया। यह देख उन्होंने कार की गति धीमी कर दी और देखते ही देखते दो बीम एक-एक कर तेज धमाके के साथ जमीन पर गिर पड़े। राय ने बताया कि पल भर के लिए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया था। वहीं, फ्लाईओवर पर काम कर रहे मजदूर बीम गिरते ही भाग निकले। थोड़ी देर के लिए कोई भी कुछ समझ और कर पाने की स्थिति में ही नहीं था। धूल का गुबार थमा तो चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed