फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   वैवाहिक बंधन में बंधे 51 जोड़े 0

वैवाहिक बंधन में बंधे 51 जोड़े 0

Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
वैवाहिक बंधन में बंधे 51 जोड़े 0
रोहनिया। लोक समिति की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 वर-वधु एक-दूसरे को माला पहनाकर वैवाहिक बंधन में बंध गए। राजातालाब के वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह में नव दंपतियों को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने आशीर्वाद दिया। विवाह स्थल पर मेले जैसा नजारा रहा। ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते रहे।
विज्ञापन

पूर्वमंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल पत्नी प्रभा देवी ने माता-पिता की भूमिका निभाते हुए कन्यादान की रस्म भी निभाई। पूर्व राज्यमंत्री ने सभी जोड़े को साइकिल, घड़ी व भोजन की व्यवस्था और उनकी पत्नी प्रभा देवी ने सभी जोड़ों को गृहस्थी के सामान भेंट किया। पूर्व विधायक महेंद्र पटेल ने डिनर सेट और कंडाल सेट दिया। वहीं, परिवार ब्रेड ग्रुप के गोविंद की तरफ से टीवी और मुकुंद अग्रवाल ने दो-दो बनारसी साड़ी देकर आशीर्वाद दिया। मुन्ना मौर्या ने सभी जोड़ों को एक-एक पंखा भेंट किया। यूनियन बैंक ने सभी जोड़ों को बर्तन का सेट और मुन्ना लाल राजभर और बब्ल की तरफ से सभी जोड़ों को एक-एक मंगलसूत्र और हार भेंट किया गया। इस दौरान दो दिव्यांग जोड़ों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।
विज्ञापन

2007 से हर साल लोक समिति के तत्वावधान में सामूहिक शादी का आयोजन होता है। इसके तहत अब तक करीब एक हज़ार जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है। विवाह समारोह में जर्मनी की फिल्म निर्माता ईंगें और रेनहार्ड, विधायक नीलरतन पटेल उफ़ॱर नीलू, ज्वाइंट कमिश्नर (वाणिज्यकर) ए के. सिंह, तेजनाथ पटेल, शर्मिला, राजेश, संदीप वाही, प्रो. डीसी राय (बीएचयू), डॉ. धीरेंद्र कुमार राय (बीएचयू) क्षेत्र के ग्राम-प्रधान आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मास्टर ने किया। अतिथियों का स्वागत नागेपुर में पूर्व ग्राम प्रधान मुकेश और तेजनाथ पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed