{"_id":"5abea3d14f1c1ba9618b499b","slug":"191522443217-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर-पटना की पैंट्रीकार में छापेमारी, बड़े पैमाने पर गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर-पटना की पैंट्रीकार में छापेमारी, बड़े पैमाने पर गड़बड़ी
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में शुक्रवार को रेल खान-पान विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली। जहां ट्रेन में अनाधिकृत रूप से बाहर का बोतल बंद पानी बेचा जा रहा था तो वहीं पैंट्रीकार के कई कर्मचारियों के पास मेडिकल कार्ड तक नहीं था। इतना ही नहीं पैंट्रीकार मैनेजर फूड लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। टीम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर मंडल कार्यालय को भेज दी है।
कैंट रेलवे स्टेशन पर दिन में 2:30 बजे इंदौर-गुवाहाटी एक्सप्रेस पहुंची तो उसमें लोकल ब्रांड का पानी निर्धारित दाम से ज्यादा में बेचा जा रहा था। सूचना पर मुख्य खान पान निरीक्षक एसके पांडेय पहुंचे और उन्होंने पानी को जब्त कर लिया। इसी दौरान सीआईटी एसपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। जांच में पता चला कि 20 रुपये में लोकल ब्रांड का एक बोतल पानी बेचा जा रहा था। पैंट्रीकार मैनेजर ने बताया कि ठेका मिलने के बाद उसका यह पहला ट्रिप है ‘रेल नीर’ न मिलने पर उसने लोकल ब्रांड का पानी लिया। अधिकारियों ने ‘रेल नीर’ उपलब्ध कराते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार मंडल कार्यालय को भेज दी।