फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जैविक खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं

जैविक खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं

Fri, 30 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
जैविक खाद से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के सदौपुर गांव में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय उन्नत कृषि शिक्षा के तहत आयोजित पांच दिवसीय कृषक आवासीय प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन किसानों जैविक खाद के फायदे बताए गए।
विज्ञापन

कृषि केंद्र बेजवां भदोही के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसान अपने खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। लागत भी कम आएगी। ऊपज भी अधिक होगी। साथ ही खाद्यान्न की गुणव्ता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद जमीन को बंजर बना रही है। जैविक खाद का उपयोग कर किसान अपनी जमीन को बंजर होने बचाएं। सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सत्य नारायण ने कहा कि किसान रासायनिक खाद भूमि के लिए खतरनाक है। किसानों को इसके उपयोग से बचना चाहिए। लगातार एक खेत में वही फसल नहीं बोनी चाहिए। अमेठी के पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करके अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। तकनीकी का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। पशु चिकित्सक डॉ. गोविंद कुमार चौधरी ने कहा कि किसान पशु पालन करके अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। अच्छी नश्ल की गाय और भैंस पालकर दूध का अच्छा उत्पादन कर सकते हैं। प्रशिक्षण शिविर आयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षित किसान ही अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं संचालित की है। किसान इन योजनाओं का लाभ उठाएं। पशिक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed