फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   मेस में मिल रहा खराब खाना, सड़क पर उतरे छात्र0

मेस में मिल रहा खराब खाना, सड़क पर उतरे छात्र0

Fri, 23 Mar 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मेस में मिल रहा खराब खाना, सड़क पर उतरे छात्र0
वाराणसी।
विज्ञापन

बीएचयू के ब्रोचा हॉस्टल के मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पर छात्रों ने सवाल उठाया है। यहां खराब खाना दिए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को छात्र हॉस्टल के बाहर निकलकर सड़क पर उतर आए। यहां रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय प्रशासन से इस समस्या का समाधान दिलाने की मांग की।

विश्वविद्यालय में शाम करीब 5 बजे एक-एक कर छात्र हॉस्टल के बाहर आने लगे। धीरे-धीरे संख्या बढ़कर करीब 100 तक पहुंच गई। बस क्या था मेस में खराब खाना मिलने, संसाधनों की कमी, रख-रखाव ठीक न होने जैसी मूलभूत सुविधाओं के न मिलने की समस्या को लेकर छात्र रास्ता जाम कर प्रदर्शन कर दिए। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन की सूचना प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन छात्र मांगों के माने जाने के लिखित आदेश पर अड़े रहे। इस दौरान पहुंचे विज्ञान संस्थान के निदेशक, हॉस्टल के वार्डन ने बातचीत कर किसी तरह जाम समाप्त कराया। छात्रों ने बताया कि न तो मेस में दिए जाने वाले खाने में दाल में आटा मिलाया जा रहा है, डालडा का प्रयोग अधिक होने, शौचालयों में गंदगी का अंबार, साइकल चोरी हो रही है। इसके विरोध में कई बार शिकायत की गई लेकिन निस्तारण नहीं हुआ तब जाकर यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed