{"_id":"5ab1604a4f1c1bb9758b66c1","slug":"191521573962-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 हजार बच्चों ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 हजार बच्चों ने छोड़ दी परीक्षा
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। कक्षा एक से लेकर आठवीं तक की हो रही परीक्षाओं में अव्यस्था का आलम है। मंगलवार को पंजीकृत 148000 परीक्षार्थियों में से 132000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 16000 परीक्षाथियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। पहले दिन कक्षा एक से लेकर आठ तक की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हुईं।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आठवीं तक कोई परीक्षार्थी फेल नहीं किया जा सकता है। सरकार ने इस अधिनियम के तहत 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान किया है। मंगलवार को हुईं परीक्षाओं के दौरान शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा के संबंध में प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से जानकारी ली। कहा कि परीक्षा पूरी शुचिता के साथ संपन्न होनी चाहिए। बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षाएं सकुशल संपन्न होे रही हैं। मगर कई विद्यालयों में परीक्षाएं समय पर शुरू नहीं हो रही हैं। बच्चों के बैठने की भी ठीक-ठाक व्यवस्था नहीं की गई है।