फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिक्षा के जरिये आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

शिक्षा के जरिये आत्मनिर्भर बनें महिलाएं

Mon, 19 Mar 2018 01:15 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के जरिये आत्मनिर्भर बनें महिलाएं
भदोही। पंतजलि योग समिति की महिला शाखा की ओर रविवार को इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिलाओं ने नारी को सशक्त बनाने के लिए बालिकाओं को शिक्षित करने पर बल दिया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह ने कहा कि नारी के बगैर समाज का कोई वजूद नहीं है। दो दशक से महिलाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता आई है। इसके पीछे जागरूक महिलाओं का समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आना हैै। शासन भी बालिका शिक्षा को लेकर गंभीर हुआ है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। नारी को अपनी शक्ति पहचाननी होगी। साथ ही एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी। वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल, शालिनी मेहरा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा और स्वरोजगार को लेकर गंभीर होना होगा। महिलाओं की तरक्की से ही राष्ट्र की तरक्की होगी। कहा बेटा हो या बेटी प्राथमिक शिक्षा मां की गोद से ही शुरू होती है। इस मौके पर बालिकाओं ने नाटक, गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा दिखाई। संचालन स्नेहलता श्रीवास्तव ने किया। योगिता हेमकर, रेनू पांडेय, पूनम देवी हर्ष, सौम्या श्रीवास्तव, आरती सिंह, प्रियंका सिंह, कुसुम लता, प्रियंका पांडेय, आशा जायसवाल, अर्चना पांडेय, रीता यादव, प्रतिमा गुप्ता, शशी कला, अमृता श्रीवास्तव, रेनू सिंह, सुनीता पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed