फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   चार प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.90 करोड़ की कर चोरी पकड़ी 0

चार प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.90 करोड़ की कर चोरी पकड़ी 0

Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
चार प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.90 करोड़ की कर चोरी पकड़ी 0
वाराणसी।
विज्ञापन

वाणिज्य कर की विशेष अनुसंधान शाखा ने शुक्रवार को चार व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर 1.90 करोड़ की कर चोरी पकड़ी। पेनाल्टी के रूप में मौके पर ही दस लाख रुपये जमा कराए गए। जांच के लिए प्रतिष्ठानों के अभिलेख, रजिस्टर जब्त किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कर चोरी का यह प्रारंभिक आंकड़ा है। अभिलेखों की छानबीन की जा रही है।

अनियमित प्रपत्रों के आधार पर माल की खरीद-फरोख्त और कर चोरी की शिकायतें वाणिज्य कर की विशेष अनुसंधान शाखा तक पहुंची थीं। एडिशनल कमिश्नर केके वर्मा ने ज्वाइंट कमिश्नर एसएन पांडेय को इसकी छानबीन के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में डिप्टी कमिश्नर आनंद कुमार राय और परमानंद के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं। मिसिर पोखरा की दो रेडीमेड होजरी फर्मों आशीर्वाद कलेक्शन और गुप्ता होजरी पर दोनों टीमों ने एक साथ छापेमारी की। अभिलेखों से स्टॉक का सत्यापन व्यापारियों द्वारा नहीं कराया जा सका। दोनों प्रतिष्ठानों पर लगभग तीन घंटे तक कार्रवाई चली। आशीर्वाद कलेक्शन से 65 मुक्त पर्चे और पांच रजिस्टर सीज किए गए। प्रथम दृष्टया एक करोड़ का करापवंचन मानते हुए तत्काल पांच लाख रुपये पेनाल्टी जमा कराई गई। गुप्ता होजरी में दस मुक्त पर्चे और पांच बिल बुक सीज किए गए। प्राथमिक तौर पर 40 लाख का करापवंचन मानते हुए दो लाख पेनाल्टी जमा कराई गई। तेलियाबाग स्थित दो फुटवियर व्यापारियों के यहां छापे में 50 लाख का करापवंचन मानते हुए तीन लाख पेनाल्टी जमा कराई गई। जांच टीम में असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश दूबे, डिप्टी कमिश्नर आनंद कुमार राय, योगेश मौर्या और वाणिज्य कर अधिकारी चंदन पांडेय, संजय तिवारी, संजय शर्मा और रवीश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed