{"_id":"5a9c5cf74f1c1b21308b4b14","slug":"191520196855-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के राष्ट्रपति को पीएम मोदी दिखाएंगे काशी की गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस के राष्ट्रपति को पीएम मोदी दिखाएंगे काशी की गंगा आरती
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन दूसरे विदेशी मेहमान होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की गंगा आरती दिखाएंगे। सूत्रों की मानें तो इस बार गंगा आरती और भव्य कराने की तैयारी चल रही है। आरती दिखाने के लिए घाट तय करने का काम जिला प्रशासन कर रहा है। माना जा रहा है दशाश्वमेध और अस्सी में से किसी एक घाट पर आरती दिखाने की तैयारी है।
चूंकि दशाश्वमेध घाट पर भीड़ अधिक होती है इस नाते अस्सी घाट पर आरती दिखाने पर विचार किया जा रहा है। गंगा आरती के दौरान पानी के भीतर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव दर्शन पूजन करने भी पीएम के जाने का कार्यक्रम बन रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोनों लोग बाबतपुर से पहले मिर्जापुर जाएंगे। मिर्जापुर से हेलीकाप्टर से वह बड़ा लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल पहुंचेंगे।
पीएम मैक्रोन को बनारसी हस्तकला की कारीगरी के बारे में बताएंगे। साथ ही मैक्रोन को बनारसी वस्त्र से जुड़ी कुछ चीजें उपहार दी जाएंगी। यहां से वह डीरेका होते हुए अस्सी घाट जाएंगे। घाट पर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। अस्सी घाट से वह नौका विहार करते हुए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। ब्रजरामा पैलेस में उनका लंच करने का कार्यक्रम है। यहां सेे वह नदेसर स्थित होटल गंगेज जाएंगे। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद पीएम वाराणसी के पार्टी पदाधिकारियों एवं शहर के प्रबुद्धजनों से मिलने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।