{"_id":"5a9477bb4f1c1bca798bbf2f","slug":"191519679419-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के हाथों में लहराए रंग बिरंगे ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के हाथों में लहराए रंग बिरंगे ध्वज
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। रंगभरी एकादशी पर शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी देवाधिदेव महादेव के साथ भक्तों ने जमकर होली खेली। शहर के मंदिरों और सोसायटी में स्थित मंदिरों में भक्तों ने बाबा को गुलाल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। सारनाथ स्थित बाबा सारंगनाथ महादेव के दरबार में जमकर अबीर -गुलाल उड़ाए गए।
सोमवार को सारंगनाथ महादेव के दरबार में उत्सव देखते बना। इस दौरान बाबा के भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। गुलाब की पंखुडि़यों और फूल मालाओं से बाबा का दरबार सजाकर मंगल गीत भी गाए गए। नेमि पूजा के सदस्यों द्वारा बाबा सारंगनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में बाबा का विधिवत जलाभिषेक के साथ दुग्धभिषेक किया गया। बाबा के दर्शन का क्रम देर रात तक चलता रहा। इसमें प्रमुख रूप से प्रदीप पांडेय, विजय कुमार राय, राजेश जायसवाल, चंदन सिंह, मोनू महाराज, ओमप्रकाश, मुकेश सिंह, बेचू पाण्डेय, रविन्द्र पांडेय, संतोष पांडेय, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।