{"_id":"5a94633d4f1c1b641f8b7e35","slug":"191519674173-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस-चंदौली में आज होगी खिताबी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस-चंदौली में आज होगी खिताबी जंग
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को पुलिस विभाग की 67वीं दो दिवसीय अंतर्जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। एसपी सचिंद्र पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होते हैं।
पहले दिन चार मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में चंदौली ने बलिया को हराया तो दूसरे मैच में भदोही ने गाजीपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। भदोही की ओर से क्राइम ब्रांच के आरक्षी सर्वेश राय ने एकमात्र गोल किया। सेमीफाइनल मुकाबले में चंदौली ने मऊ जबकि वाराणसी ने भदोही को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच निर्णायक जंग होगी। निर्णायक की भूमिका प्रवीण सिंह, मुकुल त्रिपाठी ,दिनेश पाल और राजन पाठक ने निभाई जबकि मनीष त्रिपाठी स्कोरर रहे। इस मौके पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ रामकरन, कोमल मिश्र आदि रहे।