{"_id":"5a78bd0f4f1c1b84268b8b3b","slug":"191517862159-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर मंगला आरती का शुल्क पांच गुना बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर मंगला आरती का शुल्क पांच गुना बढ़ा
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं। बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती के टिकट के लिए इस बार महाशिवरात्रि पर पांच गुना अधिक शुल्क देना होगा। सामान्य दिनों में मंगला आरती का टिकट शुल्क तीन सौ रुपये है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को इसके लिए 1500 रुपये देने होंगे। महाशिवरात्रि पर बाबा दरबार में होने वाले विविध अनुष्ठानों का भी शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। आम दर्शनार्थियों के लिए मंदिर के पट भोर में 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे। इस दौरान भूत भावन भगवान शिव की छह आरती की जाएगी।
यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से सोमवार को दी गई। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगला आरती भोर में 2:15 बजे से 3:15 तक संपन्न होगी और इसके पश्चात 3:30 बजे मंदिर के कपाट आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे। मंगला आरती के लिए भक्तों को तीन सौ रुपये की जगह 15 सौ रुपये देने होंगे। मध्याह्न आरती 12 से 12:30 बजे तक संपन्न होगी। इसके उपरांत चारों प्रहर की आरती के तहत प्रथम आरती रात्रि 11 बजे से 12:30 बजे, द्वितीय प्रहर की आरती रात्रि 1:30 से 2:30 बजे, तृतीय प्रहर की आरती रात्रि 3 बजे से 4:25 बजे और चतुर्थ प्रहर की आरती प्रात: 5 बजे से प्रात: 6:15 बजे समाप्त होगी। प्रहर आरती के 10 मिनट पूर्व दर्शनार्थियों का मंदिर में प्रवेश रोक दिया जाएगा।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से विशेष अनुष्ठानों के तहत महाशिवरात्रि के दिन मध्याह्न भोग आरती का शुल्क डेढ़ सौ, रुद्राभिषेक एक शास्त्री से डेढ़ सौ रुपये, पांच शास्त्री से चार सौ रुपये, 11 शास्त्री से सात सौ रुपये, लघुरुद्र के लिए 12 सौ रुपये, महारुद्र के लिए दस हजार रुपये और दुग्धाभिषेक के लिए एक सौ 25 रुपये शुल्क लिए जाएंगे।