{"_id":"5a7771284f1c1b88268b88b0","slug":"191517777192-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 27 डिग्री पहुुंचा, अब होने लगा गर्मी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 27 डिग्री पहुुंचा, अब होने लगा गर्मी का अहसास
Updated Mon, 05 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पिछले महीने कड़ाके की ठंड और गलन का असर फरवरी के पहले सप्ताह में ही गायब हो गया। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से दिन में अब गर्म कपड़े उतर गए। रात में पंखे भी चलने लगे हैं। बसंत पंचमी के बाद से अचानक मौसम बदलने से लोगों को दिन में धूप भी सताने लगी हैं।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्तर पश्चिम हवाएं सात किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इससे धूप निकलने और पछुवा हवाएं चलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार फिलहाल मौसम इसी तरह बना रहेगा। लोकल हीटिंग या पश्चिमी विक्षोभ से पूर्वांचल में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में तेजी से बदलाव है। वहीं बीएचयू के कृषि विज्ञानी प्रो. आरपी पांडेय का कहना है अचानक ठंड जाने से गेहूं की पिछली खेती को नुकसान पहुंचेगा। इससे दाने हल्के होंगे और पैदावार में कमी आएगी। अभी कम से कम 15 फरवरी तक ठंडा मौसम रहने की जरूरत थी।