फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जेल प्रीमियर लीग में जमकर चौके और छक्के

जेल प्रीमियर लीग में जमकर चौके और छक्के

Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जेल प्रीमियर लीग में जमकर चौके और छक्के
वाराणसी। जेल प्रीमियर लीग में जमकर चौके और छक्के लगे तो चीयरलीडर्स के संगीत पर दर्शक और खिलाड़ी झूमते रहे। केंद्रीय कारागार का नजारा शनिवार को बदला-बदला नजर आया। आईपीएल की तर्ज पर खेली जा रही जेपीएल में पाकिस्तानी कैदी ने अंपायरिंग की तो श्रीलंका के कैदी ने बैटिंग की। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में सिपाहियों की टीम ने बंदियों की टीम को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार को सिपाहियों की टीम ने टास जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। 14 ओवर के इस मैच में शुरूआती ओवर में बंदियों ने जबरदस्त गेंदबाजी से रोमांच पैदा कर दिया। सस्ते में ही सिपाहियों के टीम के कई विकेट गिर गए। इसके बाद सिपाहियों की टीम में विवेक सिंह ने मोर्चा संभाला। विवेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद में 68 रन की शानदार पारी खेली। पिच के दूसरे छोर पर आशुतोष द्विवेदी ने 10 गेंदों पर 32 रन ठोक डाले। इस तरह निर्धारित 14 ओवर में सिपाहियों की टीम ने 152 रनों का स्कोर बनाया। बंदियों की टीम ने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाए। बंदियों की टीम निर्धारित ओवर में 103 रन ही बना सकी। बंदियों की तरफ से सबसे अधिक रन अरविंद ने 28 रन बनाए। बंदी सुनील गुप्ता ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर तीन सिपाहियों का विकेट लिए। इससे पूर्व जेपीएल का उद्घाटन सीजेएम शुभम श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सिविल जज दीपक यादव, सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अम्बरीश गौड़, जेलर केपी सिंह, डिप्टी जेलर राजेश राम, केबी सिंह व डीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पाकिस्तानी नागरिक ने की अम्पायरिंग, श्रीलंकाई ने खेला क्रिकेट
अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने के दोषी पाकिस्तानी नागरिक जलालुद्दीन को अंपायरिंग का जिम्मा सौंपा गया है। इससे पूर्व भी जलालुद्दीन को जेपीएल मैचे में भी अंपायरिंग का काम उसे सौंपा गया था। श्रीलंका के नागरिक चंदू ने बंदियों की टीम के साथ क्रिकेट खेला। आईपीएल की देश व विदेश में धूम रहती है लेकिन बनारस के सेंट्रल जेल के बंदियों के लिए जेपीएल किसी महोत्सव से कम नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए चीयरलीडर की भी हुई है व्यवस्था
जेपीएल के लिए चीयरलीडर ब्यॉय की व्यवस्था की गई है। पत्नी की हत्या में सजा काट रहे ब्रिटेन में एनआरआई अनुराग जौहरी ने चीयरलीडर ब्यॉय की भूमिका निभाई। अनुराग गिटार के जरिए बंदियों का हौसला बढ़ाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed