{"_id":"5a5680904f1c1b21198b461b","slug":"191515618448-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप बेअसर, गलन और ठंड का कहर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप बेअसर, गलन और ठंड का कहर जारी
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम का रुख नरम नहीं हो पा रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद भी गलन और ठंड से लोग परेशान है। कोहरे और शीतलहर का असर जारी है। इससे आवागमन प्रभावित है। तकरीबन दो सप्ताह से कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड के चलते आठवीं तक के स्कूल भी 13 जनवरी तक बंद कर दिए गए है। अभी फिलहाल कम से कम दो से तीन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।
बाबतपुर स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार की सुबह 10:30 बजे हल्की धूप निकली। दिनभर धूप होने से ठंड और गलन से दिन में कुछ राहत लोगाें को मिली। लेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप भी बेअसर रही। शाम हाते ही फिर से गलन और रात में कोहरा छा गया। इससे कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते मेहनतकश मजदूरों, बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। जम्मू कश्मीर आए पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल तक पहुंच गया है। इसके चलते मौसम में बदलाव के आसार कम हैं। बीएचयू के मौसम विज्ञानी डॉ. राजीव कुमार भाटला का कहना है कि दो से तीन दिन तक इसी तरह मौसम रहेगा। रात में शीतलहर के कारण तापमान में और गिरावट होगी। मौसम का जो रुख है फिलहाल ठंड अभी जारी रहेगी।