{"_id":"59b05ca54f1c1bf07f8b4754","slug":"191504730277-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने चिरईगांव की माधुरी को दिया देवी अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने चिरईगांव की माधुरी को दिया देवी अवार्ड
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिरईगांव विकास खंड के शंकरपुर की रहने वाली माधुरी सिंह को देवी अवार्ड से सम्मानित किया। गोमती नगर विस्तार स्थित सिटी मॉंटेसरी स्कूल में आयोजित महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह सम्मान माधुरी को दिया। माधुरी पिछले 20 वर्षों से महिलाओं के हित में स्वयं सहायता समूह का संचालन कर रही है। यही नही महिलाओं को मुद्दा ऋण, जनधन खाते और कृषि ऋण दिलाने का भी रिकार्ड बनाया। संस्था ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन के साथ जुड़कर उन्होंने भूमिहीन महिला किसानों के लिए भी कई कार्य किए।
कार्यक्रम में बागपत की 86 वर्षीय निशानेबाज महिला चंद्रो तोमर, वृंदावन की समाजसेविका लक्ष्मी गौतम, वाराणसी की वित्तीय सलाहकार माधुरी , मिर्जापुर की समाज सेविका नंदिनी मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ नीलम सिंह, देवारिया की ज्वैलरी डिजाइनर पूजा शाही, आजमगढ़ की रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर सत्या सिंह, हेल्थ एक्टिविस्ट सपना उपाध्याय, एजुकेशन एक्टिविस्ट जैनब खान और शिक्षाविद रेखा सिंह और अलेख शरन को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है। सीएम ने कहा कि एक तरफ हम नवरात्र में कन्याओं को पूजते हैं, दूसरी तरफ उन्हें जन्म लेने से पहले ही मार देते हैं। महिलाओं के महत्व को बताते हुए सीएम ने कहा कि पाकिस्तान जैसे चंडमुंडों से निपटने के लिए एक महिला को देश का रक्षामंत्री बनाया गया है।