{"_id":"59a1e0da4f1c1b20498b4a00","slug":"191503781082-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को शिक्षिका के पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक को शिक्षिका के पति ने पीटा
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर। सभईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मारपीट हो गई। मामले को लेकर प्रधानाध्यापक प्रियदेव सिंह की तहरीर पर सहायक अध्यापिका रीना सिंह और उनके पति सुनील सिंह के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मुकदमा शिवपुर थाने में दर्ज किया गया है।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि शनिवार को रीना सिंह देरी से आईं और हाजिरी रजिस्टर पर दस्तखत कर फिर कहीं चली गईं। इस पर उन्होंने रीना को अनुपस्थित कर दिया। इसके थोड़ी ही देर बाद वापस स्कूल आईं रीना सिंह ने अनुपस्थित किए जाने पर नाराजगी जताई और फोन कर अपने पति सहायक अध्यापक सुनील सिंह को बुलाईं। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि सुनील स्कूल आए और उन्हें जमकर मारेपीटे। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।