{"_id":"596e6bd14f1c1bdb578b4a8e","slug":"191500408785-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम के साथ पिता ने की दुराचार की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की मासूम के साथ पिता ने की दुराचार की कोशिश
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत ने बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित कर दिया। पिता ने अपनी ही आठ साल की बेटी के साथ कई बार दुराचार की कोशिश की। मासूम ने मां को पिता की हैवानियत बताई तो उसने विरोध जताया। इस पर उसकी पिटाई की गई। परिवार में भी किसी ने नहीं सुनी। किसी तरह से मामला आशा ज्योति संस्था के संज्ञान में आया तो पीड़िता और उसकी मां को शिवपुर थाने ले जाया गया। शिवपुर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
इससे पहले बेटी पर हो रहे जुल्म की जानकारी मासूम की मां ने परिवार वालों को दी तो उसे बेरहमी से मारा-पीटा गया। परिवार में किसी ने नहीं सुनी तो बेटी को लेकर गांव के प्रतिष्ठित लोगों के पास गई लेकिन सभी ने बदनामी की दुहाई देते हुए चुप रहने को कहा। गांव के ही किसी व्यक्ति के माध्यम से मामला आशा ज्योति संस्था तक पहुंचा और तब जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हुई।