फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जर्जर तार बदलना जरूरूी

जर्जर तार बदलना जरूरूी

Fri, 16 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
जर्जर तार बदलना जरूरूी
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में लगे बिजली के पोल जो जर्जर अवस्था में पहुंच कर गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। इसको बदलने के लिए उद्यमियों ने कई बार बिजली विभाग को पत्र भेजकर अपनी आवाज उठाई। किन्तु विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में करीब 28 वर्ष पहले बिजली के पोल गाड़े गए थे। किन्तु न तो उसका रख-रखाव और न तो कभी भी पेटिंग कार्य किया गया। जिसके चलते उसमें जंग लगकर जर्जर हो गए हैं। कुछ तो इतने जर्जर हो गए हैं कि टेढे हो गए हैं। आनन-फानन में 150 विद्युत पोलों का रिपेयर कार्य में निचले हिस्से को लोहे को लोहे की पत्ती से बेल्डिंग कर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। उसमें भी ऊपर के हिस्से का मरम्मत कार्य नही हुआ है। बिजली का तार भी जर्जर हो चुका है। आये दिन वह टूट कर गिर जाता है। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो जाता है। जर्जर विद्युत खम्भों तथा तारों को न बदले जाने पर उद्यमियों में रोष व्याप्त है। सीडा विकास कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवा जी सिंह, संगठनमंत्री सुनील यादव, बीपी सरोज, शत्रुधन मौर्या, संजय सिंह ,गुलाब चन्द पाण्डेय, एनवी सिंह आदि उद्यमियों ने कमजोर खम्भों व विद्युत तारों बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed