{"_id":"5ce1c427bdec2207322631d8","slug":"181558299687-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहड़िया मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम को रखा गया है। सौ से ज्यादा सीसी कैमरे की देखरेख में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स (सीपीएमएफ) के जिम्मे है। वहीं, सुरक्षा का दूसरा घेरा पीएसी के जवानों का और तीसरा बाह्य सुरक्षा घेरे में सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
स्ट्रांग रूम में रखी गई ईवीएम के लिए प्रति विधानसभावार तीन शिफ्ट में एक-एक प्लाटून सीपीएमएफ के जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के दूसरे घेरे में प्रति विधानसभा एक-एक प्लाटून पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बाह्य सुरक्षा घेरे में तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी की मानीटरिंग के लिए तीन इंस्पेक्टर की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी और दो डिप्टी एसपी की ड्यूटी 12-12 घंटे की लगाई गई है। मतगणना का काम संपन्न होने तक पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने की ताकीद की गई है। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की तरफ कोई भी नहीं जा सकेगा।
मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां और फोर्स ईवीएम लेकर पहड़िया मंडी पहुंची। पहड़िया मंडी में जल निगम की ओर से जो टैंकर लगाए गए थे, उनका पानी शाम होते-होते खौल रहा था। इसके चलते पोलिंग पार्टियों और फोर्स के जवानों को पीने के पानी के लिए खासा भटकना पड़ा। सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों और फोर्स के पीने के पानी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं कराई जा सकी।