{"_id":"5cc7643ebdec22073561a614","slug":"181556571198-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आर्मी इंटेलीजेंस पर हिरासत में लिए गए कथित संदिग्ध युवक को यूपी एटीएस ने पूछताछ के बाद सोमवार को छोड़ दिया। डीजी कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि एटीएस द्वारा की गई छानबीन में कोई भी ऐसा तथ्य सामने नहीं आया जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया जाता। ऐसे में उसे बाइज्जत छोड़ दिया गया।
आनंद कुमार ने बताया कि खुफिया एजेंसियों से कुछ इनपुट मिला था जिसके आधार पर उक्त युवक को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दिल्ली में एक दुकान पर नौकरी करता था। लगभग 6-7 माह पूर्व वह वाराणसी आ गया जहां कपड़े की एक दुकान पर उसे नौकरी मिल गई और काम करने लगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, यह युवक कपड़ों की देशव्यापी रिटेल चेन वाले शोरूम में कोलकाता में भर्ती हुआ और वाराणसी में उसकी पोस्टिंग हुई।
बीते दो अप्रैल को उसके एक भाई की किसी बीमारी के कारण मौत हो गई, जिसके बाद वह वापस कुलगाम चला गया। 25 अप्रैल को हवाई जहाज से वह वापस वाराणसी पहुंचा और नौकरी के लिए अपने पुराने स्थान पर पहुंचा तो उसे बताया गया कि अब यहां जगह नहीं है। बहराइच में इसी ब्रांड की एक दुकान है, वहां जरूरत है, वहीं चले जाओ। कश्मीरी युवक शनिवार की रात वाराणसी से अयोध्या पहुंचा और वहां से बहराइच जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था, जहां से उसे एटीएस ने दबोच लिया था। एटीएस ने उसके द्वारा बताए गए तथ्यों की जांच की जो सही पाई गई। आनंद कुमार ने बताया कि उसकी कोई भी गतिविधि संदिग्ध नहीं थी, उसे छोड़ दिया गया है।