{"_id":"5c8d5e63bdec2214422fa4dc","slug":"181552768611-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नुमाइश’ में सात शहरों के कला, हुनर का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नुमाइश’ में सात शहरों के कला, हुनर का संगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। हुनर को हेल्पलाइन मिल जाए तो लाइफलाइन बड़ी हो ही जाती है। सात शहर, वहां की हुनरमंद महिलाओं के हाथों की कला और खूबसूरत कलाकृतियां। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला शनिवार को कैंटाेंमेंट स्थित होटल में जहां महिलाओं ने अपने हुनर को मंच दिया। मौका था दो दिवसीय ‘नुमाइश : समर शो’ का । कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेविका अंजलि अग्रवाल और अंकिता खत्री ने किया। संयोजन संगीता मुरारका ने किया।
सात शहरों से आई हुनरमंद महिलाओं और युवतियों ने फैशन डिजाइनिंग से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, होम फर्निशिंग, होम डेकोर आदि के स्टाल लगाए। मेले में महिलाओं ने होली खरीदारी संग फूड कार्निवल में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया। मेले में बनारस, कानपुर, आगरा, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़ और दिल्ली के 50 से अधिक स्टाल पर उनका हुनर देखने को मिला।
आगरा से आई आयरा क्रिएशन ने हैंड एम्ब्रोडरी से सजा फुटवियर, हैंडबैग और फोटो फ्रेम सभी को भा रहा था। मध्यप्रदेश के गोपाल के स्टाल ‘चंदेरीवाला’ पर 2500 से लेकर 40000 तक की एक से बढ़कर एक चंदेरी साड़ियां और सूट डिसप्ले किए। काशी की ग्रीन एन ह्यूज के स्टाल पर घर और बालकनी को सजाने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही। थ्री ए क्रिएशन की पूर्णिमा के स्टाल पर लिनेन, काटन, सिल्क व कलमकारी की साड़ियां महिलाओं को खासी पसंद आईं। वहीं गुजराती जेम्स से बनी एंटिक ज्वेलरी युवतियों को खूब भाई।