{"_id":"5c896ed2bdec22141c6e5bf2","slug":"181552510674-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट स्टेशन पर बनेगा वर्ल्ड क्लास सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट स्टेशन पर बनेगा वर्ल्ड क्लास सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में उत्तर रेलवे की ओर से विश्वस्तरीय सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी है। यहां दो रेल इंजन स्थापित होंगे। मार्च महीने के अंत तक इसे तैयार कर लिया जाएगा। वहीं, एक 100 फीट ऊंचा तिरंगा भी लहराता नजर आएगा।
रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास का बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित की जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में आने वाले देशी, विदेशी पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए उच्चस्तरीय सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। यहां दो रेल इंजन लगाए जाएंगे। उन्हें विशेष कोण से परिसर में लगाया जाएगा। यह इस तरह से लगाए जाएंगे कि एक में बैठने पर ट्रेन के साथ रेलवे स्टेशन का खूबसूरत भवन तो वहीं दूसरे रेल इंजन में बैठने पर तिरंगा झंडा भी कैमरे में कैद हो जाएगा। इसकी योजना तैयार हो गई है। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर भी कई सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। इनमें स्टीम इंजन और नट बोल्ट आदि से तैयार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा शामिल है।