{"_id":"5c5deee9bdec22629b007412","slug":"181549659881-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं से न छूटने पाए एक भी लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं से न छूटने पाए एक भी लाभार्थी
Sat, 09 Feb 2019 02:34 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि सरकार की योजनाओं से एक भी लाभार्थी न छूटने पाए। समन्वय बनाकर फरवरी में इसके लिए अभियान चलाएं। अधिकारी गांवों का भ्रमण कर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रवासी भारतीय सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि हर जगह आयोजन की सराहना हुई। पिछले साढ़े चार साल में काशी में हुए विकास कार्यों से आम आदमी को जोड़ने का प्रयास होना चाहिए। दुनिया जैसी काशी देखना चाहती है, वैसी ही भव्य और दिव्य बनाएं।
पिछले साल निर्माणाधीन लहरतारा फ्लाईओवर हादसे का जिक्र करते हुए सेतुओं के निर्माण में सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के बाद शैव अखाड़े के लोग काशी आएंगे। इस दौरान बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तैयारी कर ली जाए। 26 फरवरी को पूरे देश में सौभाग्य योजना के लाभार्थियों के घर पर दीपक जलाया जाएगा। देश में चार करोड़ परिवारों को आजादी के बाद पहली बार बिजली का कनेक्शन मिला है। उन्होंने कहा कि बनारस में 450 मजरों को ऊर्जीकृत किया गया है, मगर कुछ कामों में लापरवाही भी हुई है।
मुख्यमंत्री ने शहर की सड़कें, जंक्शन सुंदरीकरण, चौराहों के उच्चीकरण और शाही नाला की सफाई की समीक्षा की और कमेटी गठित कर काम पूरे करने के निर्देश दिए। गेल को गैस कनेक्शन की संख्या बढ़ाने को कहा। 19 फरवरी को लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने इनसे आम जनता को मिलने वाले लाभ की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएम को बीएचयू कैंसर अस्पताल में 30 फीसदी रियायत पर दवाएं मिलने की जानकारी दी गई। साथ ही साइक्लोट्रॉन, पेट की एमआरआई, न्यूक्लियस मेडिसिन, रेडियोग्राफी सहित अन्य नई तकनीक के बारे में बताया गया। 45 हजार दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने वाली डेयरी, 150 शैय्या युक्त सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पांडेयपुर, साउथ सैया मेटरनिटी विंग कबीरचौरा, पंडित दीनदयाल अस्पताल पांडेयपुर, सीएचसी शिवपुर, बीएचयू में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, आराजीलाइन पशु चिकित्सालय का पाली क्लीनिक, गोइठहा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, काशी इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम, केंद्रीय अन्वेषण केंद्र बीएचयू, मान महल संग्रहालय, सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, आश्रम पद्धति विद्यालय, आसरा आवास योजना, शेल्टर होम सिकरौल, लोक निर्माण विभाग के कार्य और घाटों के सौंदर्यीकरण के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित एवं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया।